सफीदों में कॉलेज के आसपास मंडराते मजनुओं को पुलिस ने कॉलेज की लड़कियों से बंधवाई राखी
सत्यख़बर सफीदो – सफीदों के गर्ल कॉलेज के आसपास मंडराने वाले मजनुओं की अब खैर नहीं है। सफीदों पुलिस ने इन मजनुओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज के आसपास मंडराते इन मजनुओं को अब पुलिस कॉलेज की लड़कियों से राखी बंधवायेगी।
सफीदो पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी है। शनिवार को सफीदों पुलिस के जवान कॉलेज के आसपास मोर्चा संभाले खड़े रहे। जैसे ही कोई मजनू उन्हें दिखाई दिया। उसको पकड़ लिया और कॉलेज मौजूद लड़कियों से राखी बंधवा दी।
पुलिस को इस दौरान लगभग आधा दर्जन युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए गए। जिन्हें पकड़ कर राखी बंधवाई और माफी मंगवा कर छोड़ दिया गया।
वीडियो देखें
इस मामले में थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। कालेज में आने वाली छात्राओं को दिक्कत नही आने दी जाएगी।